बिहार के 8 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, नीतीश सरकार देगी दिवाली से पहले सैलरी

Patna Desk
Oplus_131072
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK PATNA– बिहार के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले अक्टूबर महीने का वेतन मिलने की संभावना है। इन कर्मचारियों में सचिवालय से लेकर मुफस्सिल तक के कर्मचारी शामिल होंगे। हालांकि, इस संबंध में अभी तक वित्त विभाग का आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के पहले सप्ताह तक धनतेरस, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहार आते हैं, जिससे कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी दीपावली खास होगी। वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार, हर साल होली और दीपावली के अवसर पर सरकार वेतन की राशि समय पर जारी कर देती है।

माना जा रहा है कि दिवाली से पहले वेतन मिलने से राज्य के आठ लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।इससे कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों के लिए पैसे की व्यवस्था करने में सहूलियत होती है। हालांकि, रेल मंत्रालय और कुछ अन्य सेवाओं की तरह बिहार सरकार दिवाली पर अपने कर्मचारियों को बोनस या वेतन वृद्धि नहीं देती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एनएचएम कर्मचारियों ने 77 दिनों तक अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया था। उन्हें इस दौरान कोई वेतन नहीं मिला क्योंकि सरकार ने इसे ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की नीति के तहत मान्यता नहीं दी। एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि सरकार अगर उन्हें इस अवधि का मानदेय दे दे तो यह उनके लिए दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article