पूर्णिया में भयानक हादसा, जनाजे में शामिल लोगों की नाव बीच नदी में पलटी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK – बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर में एक ऐसी घटना घटी जो दुःखद है.यहां एक जनाजे के दौरान लोग थर्माकोल की नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे। नाव के बीच नदी में डगमगाने और पलट जाने से लोग पानी में गिर गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन, सभी लोग चमत्कारिक रूप से एक-दूसरे की मदद से तैरकर किनारे पहुंच गए।

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बुजुर्ग और छोटे बच्चों समेत सभी की जान बची।इस घटना का मुख्य कारण यह था की भक्ताहिर गांव के जमीन की अचानक निधन हो गई लेकिन आसपास के कब्रिस्तान मे बाढ़ का पानी है.

बाढ़ के कारण कब्रिस्तान तक पहुंचने में मुश्किलें थीं, जिसके चलते लोगों ने नदी के रास्ते शव को हरिपुर कब्रिस्तान ले जाने का फैसला किया। हालांकि इस दौरान हादसा हुआ, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article