नीतीश कुमार का मुंबई दौरा, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया गया है, और देवेंद्र फडणवीस को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा विधायक दल की एक अहम बैठक में फडणवीस का चयन हुआ। अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। इस समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कलाकार, लेखक, बुद्धिजीवी और उद्योगपति भाग लेंगे।

खासतौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस अवसर पर मुंबई पहुंचेंगे। वह कल मुंबई के लिए रवाना होंगे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी हो सकते हैं।भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे महाराष्ट्र के हित में एक अहम और दूरदर्शी कदम बताया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उनका कहना था कि यह फैसला महाराष्ट्र की जनता द्वारा दिए गए जनादेश के अनुरूप है और राज्य के विकास के लिए सकारात्मक है।राजीव प्रताप रूडी ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि देवेंद्र फडणवीस अपने अनुभव, व्यक्तित्व और सोच के साथ महाराष्ट्र को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाने में सफल होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article