बिहार में मौसम में होगा बदलाव: बादल, हल्की बारिश और ठंड की संभावना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में मौसम में बदलाव आने वाला है। आने वाले कुछ दिनों में आसमान में बादल घेर सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ मेघ गर्जन का भी अनुमान है। इससे ठंड का असर बढ़ सकता है, जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में धूप की वजह से गर्मी का अनुभव भी हो सकता है।मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में अगले 48 घंटों तक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। ठंडी हवाएं भी ठंड का एहसास बढ़ा सकती हैं।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम राजस्थान और इसके आसपास और गांगेय पश्चिम बंगाल के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर पड़ सकता है। बिहार के पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, सुपौल, किशनगंज, अररिया, सहरसा, कटिहार, बांका, खगड़िया, जमुई, नवादा, मुंगेर और गया जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।आईएमडी के अनुसार, आज बिहार में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में अगले 72 घंटों में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article