मिनी मैराथन प्रभात फेरी में विकसित बिहार उन्नत बिहार का संदेश, कैमूर डीएम सावन कुमार व डीडीसी ज्ञान प्रकाश ने जिलेवासियों को दी बधाई

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैमूर,बिहार दिवस पर कैमूर जिला प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की सुबह बिहार दिवस पर मिनी मैराथन और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें कैमूर डीएम सावन कुमार उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश सहित प्रशासनिक अधिकारी समाजसेवी मीडिया कर्मी शामिल हुए। इस मौके पर मिनी मैराथन सुबह 5:30 बजे उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से एकता चौक जयप्रकाश चौक होते हुए बायपास रोड से वापस कलेक्ट्रेट पर खत्म हुआ। इसके बाद कलेक्ट्रेट से स्कूली बच्चों और जिलाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। जिलाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारीयों द्वारा स्कूली बच्चों के साथ पैदल मार्च करते हुए जगजीवन स्टेडियम तक उन्नत बिहार विकसित बिहार का संदेश दिया गया। इस मौके पर कैमूर डीएम सावन कुमार ने कहा कि यह हम सभी बिहार के लोगों के लिए गर्व का अवसर है। जिला प्रशासन द्वारा बिहार दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले वासियों को इस पावन दिवस पर हार्दिक बधाई। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जरूर हिस्सा लें।

बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से फुटबॉल मैच, कवि सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर उप विकास आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने भी सभी जिले वासियों को बधाई दी। इस दौरान एडीएम ओमप्रकाश मंडल भभुआ सदर एसडीएम विजय कुमार तथा भभुआ सदर डीएसपी शिव शंकर कुमार, डीएसपी रामानंद मंडल,जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडेय,वरीय उपसमाहर्ता गौरव कुमार सिंह,जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सज्जन,डीपीओ कृष्ण मुरारी गुप्ता,विकास कुमार डीएन, मीडिया प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह, मनीष कुमार पांडेय, ब्रजेश दुबे ओमप्रकाश तिवारी, समाजसेवी बिरजू पटेल सहित कई मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article