मुंगेर मे महिला समूह के ऋण का ईएमआई मांगने गई महिला पर दबिया से हमला, पुत्र का अंगूठा कटा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे मुफस्सिल थानान्तर्गत सीताकुंड बिन्दटोली में बुधवार की शाम महिला समूह से लिए गए ऋण के ईएमआई का पैसा मांगने गई 30 वर्षीय खुशबू देवी पर फालो सिंह के भाई रामू सिंह ने दबिया से प्रहार हमला कर दिया गया।

दबिया के प्रहार से महिला के 7 वर्षीय पुत्र का अंगूठा कट गया। जानकारी के अनुसार सीताकुंड बिंदटोली निवासी कांग्रेस सिंह की पत्नी खुशबू देवी महिलाओं की समूह बनाकर कमेटी चलाती है। सात माह पूर्व पड़ोस के फालो सिंह ने खुशबू देवी के नाम पर कमेटी से 40 हजार का लोन लिया। तीन माह तक तो फालो सिंह प्रतिमाह 22 सौ रुपया ईएमआई खुशबू देवी के पास जमा करता रहा। उसके बाद वह बहाने बनाकर ईएमआई देना बंद कर दिया। चूंकि लोन खुशबू देवी के नाम पर था ऐसे में वह ईएमआई की राशि जमा कर रही थी। बुधवार को खुशबू देवी ईएमआई का रुपया मांगने फालो सिंह के घर गई थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जहां बकझक के दौरान फालो सिंह ने खुशबू देवी को धक्का दे दिया जिससे वह चोटिल हो गई। इसकी सूचना खुशबू ने पुलिस को दी, पुलिस पहुंची तो फालो सिंह फरार हो गया। फालो सिंह के भाई रामू सिंह को पता चला कि खुशबू देवी ने ही पुलिस बुलाया है। शाम में खुशबू जब अपने बच्चे के साथ नाव पर सवार होकर उस पार जा रही थी, तभी वहां रामू सिंह आया और दबिया से खुशबू देवी पर प्रहार कर दिया। जो खुशबू के पुत्र को लगा इससे उसके बाएं हाथ का अंगूठा कट गया। खुशबू देवी घायल बच्चे को लेकर मुफस्सिल थाना पहुंची जहां उसे पहले इलाज कराने अस्पताल भेजा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article