AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवगछिया पुलिस ने रंगरा में वेल्डिंग दुकान की आड़ में चल रहे अवैध मिनीगन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में वेल्डिंग दुकान की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिनीगन फैक्ट्री का नवगछिया पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, बुलेट और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं रंगरा थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि गांव निवासी पीपी मंडल उर्फ प्रशांत मंडल, पिता सुरेश मंडल, अपने घर में अवैध हथियारों का निर्माण कर रहा है.

इस सूचना के आधार पर नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई टीम में अंचल निरीक्षक, रंगरा थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीपी मंडल के वेल्डिंग दुकान पर छापा मारा और हथियार निर्माण के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा, चार लोहे के बैरल, चार ड्रिल पीन, एक पीतल का खोखा, तीन पिस्टन स्प्रिंग, तीन ट्रिगर, तीन ट्रिगर गार्ड, तीन मैगजीन स्प्रिंग, आठ जिंदा बुलेट, 57 खोखे का पेंदी, दस लोहे की रॉड, सात लोहा काटने वाली आरी, चार छेनी, तीन स्क्रू, पांच राउंड कटर ब्लेड, छह रेती, अर्द्धनिर्मित हथियार की बॉडी एवं बट सहित कई औजार और उपकरण बरामद किए इसके अलावा हथौड़ा, पेचकस, रिंच और रेलवे पटरी के टुकड़े भी जब्त किए गए.