शादी के जश्न में मातम: ससुराल जाते समय सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन और एक अन्य की मौ/त, चार घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है। दलदली गांव के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में नवविवाहिता दुल्हन और एक अन्य व्यक्ति की जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, शिकारीपाड़ा के नव पहाड़ गांव की चूमकई हांसदा की शादी बुधवार को दिन में पाकुड़ जिले के बबूईझूटी निवासी निर्मल मुर्मू के साथ संपन्न हुई थी। परंपरानुसार, गुरुवार को विदाई नहीं की जाती, इसलिए बुधवार रात ही दुल्हन को ससुराल रवाना कर दिया गया।

दुल्हन समेत आठ लोग चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बबूईझूटी के लिए निकले थे।रास्ते में दलदली गांव के पास एक पत्थर लदे ट्रक से अचानक एक बड़ा पत्थर एक बाइक सवार पर गिर पड़ा, जिससे वह घायल हो गया। अन्य बाइक सवारों ने वाहन रोककर उसकी मदद करनी शुरू की। तभी एक तेज रफ्तार खाली ट्रक ने सड़क किनारे खड़े सभी लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।इस हादसे में डुनुस सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत पांच अन्य घायल हो गए। इलाज के दौरान अस्पताल में दुल्हन की भी मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। घटना में दूल्हा सुरक्षित बच गया, लेकिन पूरे परिवार और गांव में मातम पसर गया है।इस हृदयविदारक हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article