पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति का भागलपुर कनेक्शन, अजगैवीनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाई गई!

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति के तार बिहार के भागलपुर जिले से जुड़े पाए गए हैं सूत्रों के अनुसार, ज्योति वर्ष 2023 में चार बार सुल्तानगंज आई थी और प्रसिद्ध अजगैवीनाथ धाम पहुंची थी इस खबर के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि ज्योति ने सुल्तानगंज में रुककर स्थानीय गतिविधियों पर नजर रखी थी अधिकारियों का मानना है कि वह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से वहां आई थी.

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन स्थानों पर गई थी और किससे मिली थी इसी मामले से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई तेलंगाना में भी हुई है जहां हैदराबाद पुलिस और एटीएस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश का भंडाफोड़ करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है दोनों आतंकियों का नाम जाहिद और जावेद बताया गया है, जो पाकिस्तान से संचालित एक गिरोह के संपर्क में थे पुलिस अब यूट्यूबर ज्योति के सोशल नेटवर्क, स्थानीय संपर्क और वित्तीय गतिविधियों की भी जांच कर रही है मामले की गंभीरता को देखते हुए एजेंसियों ने कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article