नवगछिया में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गुरुदेव मंडल ढेर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला में रंगरा थाना क्षेत्र मे पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सनो‍ज मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल को मुठभेड़ में मार गिराया गया घटना रगड़ा थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरुदेव मंडल अपने साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में है.

सूचना के आधार पर STF और नवगछिया पुलिस ने मौके पर छापेमारी की पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान गुरुदेव मंडल और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं जिसमें गुरुदेव मंडल मारा गया।घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताई कि गुरुदेव के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं रेंज आईजी विवेक कुमार ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता बताया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article