AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गरीब बेटियों की शादी के लिए यूपी सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगी सहायता राशि

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने economically कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में मदद के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब हर जोड़े पर सरकार एक लाख रुपये खर्च करेगी। पहले यह राशि 51 हजार रुपये थी।

कैसे खर्च होगी यह राशि?

समाज कल्याण विभाग की जानकारी के अनुसार, अब एक लाख रुपये की कुल सहायता राशि में से 60 हजार रुपये सीधे लड़की के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके अलावा 25 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे, और विवाह समारोह के आयोजन पर 15 हजार रुपये प्रति जोड़े का खर्च सरकार वहन करेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पहले इस योजना में कुल 51 हजार रुपये मिलते थे, जिसमें 35 हजार रुपये डीबीटी से भेजे जाते थे, 10 हजार की सामग्री दी जाती थी और आयोजन पर 6 हजार रुपये खर्च होते थे।

कौन उठा सकता है लाभ?

सरकार ने इस योजना के लिए पात्रता मानदंड भी तय किए हैं। जिन परिवारों की वार्षिक आय दो लाख रुपये या उससे कम है, वे इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में आवेदन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को और ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को जमा करना होगा। पात्रता की पुष्टि के बाद विवाह की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हर साल बढ़ रहा है लाभार्थियों का आंकड़ा

2017-18 से लेकर 2024-25 तक राज्य सरकार ने कुल 7064 जोड़ों की शादियाँ इस योजना के तहत करवाई हैं। योजना की लोकप्रियता में हर साल इज़ाफा हो रहा है। उदाहरण के तौर पर, 2022-23 में 1559 जोड़ों की शादी कराई गई थी, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर 1713 हो गया।