भागलपुर में राजद के संगठनात्मक चुनाव में हंगामा, कुर्सी चली, चुनाव स्थगित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड राजद पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के दौरान भारी हंगामा हो गया। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए आयोजित चुनाव को कुर्सीबाज़ी और मारपीट के चलते बीच में ही स्थगित करना पड़ा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


कुमैठा पंचायत स्थित दीनदयाल किसान भवन में चुनाव की प्रक्रिया हो रही थी।राजद के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही दो गुटों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई और कुर्सी चलने तक पहुँच गया।
एक पक्ष से विवेकानंद यादव और दूसरे पक्ष से वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव के समर्थकों के बीच जोरदार टकराव हुआ। हालात इतने बिगड़ गए कि चुनाव संचालन के लिए मौजूद निर्वाचन पदाधिकारी रोहित यादव और सहायक निर्वाचन पदाधिकारी धनेसर मंडल को चुनाव की प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।


घटना की जानकारी मिलते ही राजद पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इस दौरान अरविंद यादव, नवोद यादव, शशि रंजन कुमार, राजू यादव, सकलदेव यादव, नट बिहारी मंडल, अनिरुद्ध यादव और नीरंजन यादव जैसे कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।निर्वाचन पदाधिकारियों के अनुसार चुनाव अब अगली तिथि तक के लिए टाल दिया गया है और नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article