एनटीपीसी के द्वारा बालिका सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला हुआ आयोजित

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में NTPC कहलगांव द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत संचालित बालिका सशक्तिकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया यह एक माह की आवासीय कार्यशाला आयोजित की जा रही हैजिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की 120 बालिकाएं सहभागिता कर रही है जिनमें से 100 बालिकाएं बिहार के भागलपुर ज़िले तथा 20 बालिकाएं झारखंड के गोड्डा ज़िले से चयनित की गई हैं कार्यक्रम का उद्घाटन श्री संदीप नायक, कार्यकारी निदेशक द्वारा किया गया अपने मुख्य संबोधन में परियोजना प्रमुख ने NTPC की जनहितकारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि मैं सभी अभिभावकों को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जब ये बालिकाएं इस प्रशिक्षण के उपरांत घर लौटेंगी, तो वे आत्मविश्वासी, कुशल और सोचने-समझने की बेहतर क्षमता से युक्त एक बदली हुई पहचान के साथ वापस आएंगी कार्यक्रम में औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता, योग, खेलकूद, आत्मरक्षा, संवाद कौशल, संगणक प्रशिक्षण, डिजिटल साक्षरता एवं रोज़गार उन्मुख मार्गदर्शन जैसे विविध विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है साथ ही समूह कार्य, समस्या-समाधान, पर्यावरणीय चेतना एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति जैसे सत्रों के माध्यम से बालिकाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा रहा है .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

खास अवसर पर श्री संदीप नायक ने बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर NTPC की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं GEM (बालिका सशक्तिकरण अभियान), NTPC लिमिटेड की एक प्रमुख CSR योजना है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं के प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना, उनमें आत्मविश्वास को नई ऊर्जा से भरना और उनके भविष्य की ओर एक नई दृष्टि विकसित करना है. यह अभियान देशभर में स्थित अनेक NTPC परियोजनाओं पर सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article