राजद-कांग्रेस की डूबती नैया: दलित-पिछड़ों की नाराज़गी पर संतोष सुमन का बड़ा हमला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री डॉ. संतोष सुमन ने कहा है कि इस बार बिहार में राजद और कांग्रेस की नैया डूबने वाली है, क्योंकि दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग अब इनसे नाराज़ हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन्हीं नाराज़ तबकों को मनाने के लिए राहुल गांधी इस साल पांचवीं बार 06 जून को बिहार आ रहे हैं और अतिपिछड़ा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

डॉ. सुमन ने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस को सिर्फ इन वर्गों के वोट चाहिए, लेकिन उनकी समस्याओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि जब 2001 में 23 साल बाद पंचायत चुनाव हुए, तो राजद-कांग्रेस की सरकार ने अतिपिछड़ों को आरक्षण नहीं देकर उनके साथ अन्याय किया। नतीजा यह हुआ कि हजारों अतिपिछड़े लोग प्रतिनिधि बनने से वंचित रह गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी दलितों और पिछड़ों के नाम पर सिर्फ दिखावा करती है। कांग्रेस का असली उद्देश्य उनके आरक्षण में कटौती कर अल्पसंख्यकों को लाभ देना है। डॉ. सुमन ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले राहुल गांधी ने अमेरिका में बयान दिया था कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो वे आरक्षण प्रणाली को ही खत्म कर देंगे।

उन्होंने बिहार की जनता, खासकर दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग को चेताया कि राजद-कांग्रेस के शासन में जो अत्याचार, डर और अपमान झेलना पड़ा था, उसे भूलना नहीं चाहिए। ऐसे दलों से सतर्क रहना अब जरूरी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article