बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के भोजपुर के आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून दिया है। घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ताजा मामला आरा का है। जहां अपराधियों ने डबल मर्डर कर इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। दो युवकों को मारी गोली पूरा मामला जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव का है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल एवं दूसरे ने गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणबीर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।डबल मर्डर से दहला आरा जानकारी के अनुसार मृतकों में गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का 36 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह है। दूसरा उसी गांव के निवासी कल्लू मियां का 22 वर्षीय पुत्र मो.सोनू बताया जा रहा है। इसमें मृतक चंदन कुमार सिंह बेंगलुरु में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम रत्नाढ़ गांव स्थित अंडा की दुकान पर मो.सोनू एवं गांव के ही कुछ लोगों के बीच मामूली विवाद को लेकर गाली-गलौज हुआ था। उसके बाद हथियारबंद अपराधियों द्वारा चंदन कुमार सिंह एवं मो.सोनू को गोली मार दी गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद चंदन कुमार सिंह को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मो.सोनू ने इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जांच में जुटी पुलिस हालांकि हथियारबंद अपराधियों ने दोनों की गोली मारकर हत्या क्यों की। इसका कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है।

वहीं दूसरी तरफ मृतक चंदन कुमार सिंह के परिजनों द्वारा रत्नाढ़ गांव निवासी कल्लू मियां, उसके बेटे आफताब,इस्तेयाक एवं प्रशांत महतो पर उसकी गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक चंदन कुमार सिंह अपने पांच भाई व दो बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां चंद्रकेशरा देवी ,चार भाई , दो बहन व एक पुत्र अंकित एवं एक पुत्री अंशिका है। मृतक चंदन कुमार सिंह की पत्नी रीता देवी की छह माह पूर्व डिलीवरी के समय मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article