भागलपुर में बच्चे की संदिग्ध मौत से हंगामा, डॉक्टर फरार,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर तिलकामांझी चौक स्थित दयाराम हेल्थ केयर में नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र से आए एक बच्चे की मौत के बाद बवाल मच गया। मृतक की पहचान परबत्ता निवासी नारद कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के मुताबिक बच्चे को पेट में चोट लगने के बाद इलाज के लिए यहाँ लाया गया था।

हालत बिगड़ने पर डॉक्टर मुख्तार नावेद ने उसे रेफर कर दिया लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी हमें कुछ बताया ही नहीं गया बस कहा कि बाहर ले जाओ जब तक हम समझते हमारे बच्चे की मौत हो गई और ऊपर से पैसे नहीं दिए तो शव तक नहीं दे रहे थे।गुस्साए परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने समय पर इलाज नहीं किया और बाद में फीस की मांग करते हुए शव को क्लीनिक में बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article