बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा विस्तार, 49 किलोमीटर रेल लाइन का होगा सर्वे

Rashmi Tiwari

NEWS PR डेस्क:पटना: महुआ समेत आसपास के इलाकों के लोगों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ी खबर है। भगवानपुर-समस्तीपुर वाया महुआ-ताजपुर 49 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना के अंतिम लोकेशन सर्वेक्षण (FLS) को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए 1.47 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।

इसकी जानकारी देते हुए संजय सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना के सर्वेक्षण कार्य को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया था। उन्होंने इस विषय को प्रमुखता से उठाया था। अब रेलवे बोर्ड से सर्वेक्षण की स्वीकृति मिलने पर उन्होंने इसे महुआ सहित पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।साथ ही उन्होंने कहा कि महुआ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article