मकई लदी ट्रैक्टर पलटने से खेत जा रहा किसान की मौ/त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शहजादपुर पंचायत के मिर्जापुर गंगा घाट पर मकई लदा असंतुलित ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत हो गई है मृत किसान मूल रूप से नाथनगर प्रखंड के लालूचक निवासी स्व टैरो मंडल का पुत्र उमेश मंडल ( 48 ) बताया जा रहा है. शहजादपुर पंचायत का मुखिया कैलाश कुमार भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के वक्त किसान दियारा की तरफ अपने खेत पर जा रहा था और मकई लदा ट्रैक्टर गांव की तरफ वापस आ रहा था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी बीच धार के पास असंतुलित ट्रैक्टर के पलटने से किसान की मौत हो गई. इस दौरान लोगों की भीड़ बढ़ गयी. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार बताया जा रहा है.ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अठगामा दियारा स्थित ससुराल में सपरिवार रह कर खेती – किसानी का काम करता था. घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर कोदराभित्ता गांव के किसी व्यक्ति का होने की बात कही जा रही है.इधर पत्नी रीता देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर हाल बे हाल है.जनप्रतिनिधियों ने बिहपुर पुलिस को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम कराने हेतू अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजवाया है. ग्रामीण गौतम कुमार ऋषि ने सीओ विशाल अग्रवाल से मृतक के परिजनों को आपदा अधिनियम के तहत मुआवजा देने का मांग किया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article