मथुरापुर हटिया में बारिश के बाद हर तरफ कीचड़ ही कीचड़,किसानों को हो रही काफी परेशानी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर हटिया में इनदिनों सब्जी कारोबार बारिश के कारण बिल्कुल घाटे में चल रहा है किसानों की सब्जी की कोई कीमत नहीं मिल पा रही है आने पौने दामों में किसान सब्जी हाट में सब्जी बेचने को मजबूर है हाट मालिक बबलू यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में मथुरापुर हटिया में पूरा कीचड़ हो गया है.

यहां आने वाली गाड़ियां फंसकर पलट जा रही है। रास्ता में बजबजाती कीचड़ होने के कारण हरदिन लोग गिरते पड़ते रहते है। पीछे वर्ष 2024 में हाट का डाक 21 लाख में हुआ था इस वर्ष 2025 में इस वार 50 लाख 55 हजार रुपया में हाट डाक लिए है। लेकिन यहां सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है न रास्ता आने जाने के लिए है और न ही यहां व्यापार ठीक ढंग से हो पा रहा है बारिश के मौसम में तो कोई किसान हाट में आना नहीं चाहते है गोसाईंदासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद शर्मा ने भी सीओ नाथनगर को इस हटिया में सड़क और दुकान बनाने के लिए एनओसी का मांग किया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article