आपातकाल विषय पर संगोष्ठी आयोजित, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, देश में लागू किए गए आपातकाल को याद करते हुए गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, भागलपुर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गयाजेपी सैनानी के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का विषय था आपातकाल: जिसमें लोकतंत्र पर आए उस ऐतिहासिक संकट और वर्तमान परिस्थितियों की तुलना की गई.

कार्यक्रम संगोष्ठी की अध्यक्षता गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की उन्होंने इस आयोजन को लोकतांत्रिक चेतना को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और जेपी आंदोलन की प्रेरणा को आज के संदर्भ में भी प्रासंगिक बताया कार्यक्रम में वक्ताओं ने 1975 केआपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताते हुए युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया जेपी सेनानियों ने अपने अनुभव साझा किए और आपातकाल की पीड़ा तथा संघर्ष की यादें ताजा कीं मौके पर संजय सिंह, जेपी यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति दो फारूक अली, समेत कई नेता,समाजवेवी मौजूद रहे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article