आपातकाल के 50 साल,मंत्री संतोष सिंह का विपक्ष पर तंज – कांग्रेस के युवराज विदेश में संविधान की पुड़िया लेकर घूमते हैं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर भारत में ही दिन 50 साल पहले इमरजेंसी घोषित की गई थी 50 साल बाद भाजपा इस दिवस को भुनाने में जुट गई है.भाजपा इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है. भाजपा ने अपातकाल के डरावने किस्सों को घर घर तक पहुंचाने की योजना बनाई है.इससे पहले जिलों में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित है.भागलपुर में भाजपा के प्रभारी मंत्री संगोष्ठी में पहुँचे उन्होंने जेपी सेनानियों को सम्मानित किया इसके साथ ही अपातकाल के काले किस्सों को कार्यकर्ताओं व लोगों के समक्ष रखा इस दौरान मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि कॉंग्रेस के युवराज देश मे संविधान लेकर घुमते हैं विदेशों में संविधान की पुड़िया लेकर घूमते हैं.

जनता को हम बताने का काम करेंगे कि कैसे इमरजेंसी के दिनों में कॉंग्रेस ने जनता के साथ व्यवहार किया था। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश का हर बच्चा हर लोग इसको समझे जब जब चुनाव आता है राहुल गांधी संविधान लेकर घुमते हैं। कॉंग्रेस का चुनाव के प्रति जो मोह है ये सिर्फ राजनीतीक मोह है बाबा साहेब के मरने के बाद कॉंग्रेस ने दो गज जमीन भी नहीं दी थी। अब दुबारा ऐसा नहीं हो कि देश फिर से इमरजेंसी का दंश झेले हिटलरशाही , तैमूर लंग ,मुसलमान शासक जैसा इस देश के लोगों ने झेला है कॉंग्रेस के युवराज से कहना है कि इसकी जानकारी अगर नहीं है तो प्रधानमंत्री मोदी के पाठशाला में आकर सिख लें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article