भागलपुर वार्ड नंबर 10 उपचुनाव शांतिपूर्ण, मतदान में दिखा उत्साह, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में उपचुनाव को लेकर आज मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो कुल आठ मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया चल रही है, जहां सुबह से ही मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई स्थानीय नागरिकों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
चुनाव के मद्देनज़र सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और हर केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी, जिससे मतदान व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत खुद मॉनिटरिंग करते नजर आए उन्होंने बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए प्रशासन की ओर से पहले ही मतदाताओं को सुरक्षित और निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिया गया था.

जिसे जमीन पर साकार करने में जिला प्रशासन तत्परता से लगी हुई है निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है वहीं, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उपचुनाव उनके क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेगा मतदान केंद्रों के बाहर उत्सुकता का माहौल देखने को मिला, लोग यह जानने को बेताब थे कि कौन प्रत्याशी जनता का विश्वास जीत पाएगा अब सबकी निगाहें परिणामों पर टिकी हैं मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जायेगा और मतगणना तय समय पर होगी प्रशासन द्वारा मतगणना के लिए भी सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में यह उपचुनाव कुछ महीने पहले प्रतिनिधि जीवन कुमार की बीपीएससी शिक्षक में प्रतिनियुक्ति होने के कारण कराया जा रहा है वार्ड नंबर 10 के पार्षद जीवन कुमार अब बीपीएससी के शिक्षक बन गए हैं जिस कारण वह अब पूर्ण रूपेण पार्षद का कार्य नहीं कर पाएंगे इसके चलते यह चुनाव कराना पड़ रहा है ऐसे में यह चुनाव राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है इस बार का यह उपचुनाव तीन लोगों के बीच कांटे की टक्कर के बीच चल रहा है। तीनों प्रत्याशी के रूप में गुणेश्वर मंडल, वहीदा परवीन, शाहिदा खातून हैं देखना दिलचस्प होगा कि जनता ने किस उम्मीदवार पर विश्वास जताया है और वार्ड नंबर 10 की बागडोर किसके हाथों में जाती.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article