शहर के विभिन्न मंदिरों से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पीरपैंती नगर पंचायत के सुंदरपुर स्थित इस्कॉन मंदिर से आज निकाली गई भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, जो इस्कॉन मंदिर से आरंभ होकर सुंदरपुर के रास्ते शेरमारी बाजार चौक भ्रमण करते हुए पुण: इस्कॉन मंदिर आकर संपन्न हुई रथ यात्रा में भारी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल थे जो हरि नाम कीर्तन करते हुए रथ यात्रा के साथ चल रहे थे इस अवसर पर मंदिर में कथा और भाव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया मान्यता है कि प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा निकाली जाती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं कुछ धार्मिक स्थलों में द्वितीय से दसवीं तिथि के बीच रथ यात्रा निकालने का परंपरा भी कायम है बताया जाता है कि जो मनुष्य प्रभु जगन्नाथ के रथ का स्पर्श कर लेता है या उसको खींचता है उसके सभी पाप स्वत: नष्ट हो जाते हैं, इस दौरान ईश्वर नाथ प्रभु शिवम प्रभु मुरारी प्रभु तथा भगवान जगन्नाथ के प्रिय भक्त मुरारी पासवान,सम्राट अशोक सहित हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने रथ के रस्सी को खींचकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने इस दौरान पीरपैंती थाना अध्यक्ष निरज कुमार एस आई प्रमोद कुमार तथा पुलिस के जवान और महिला पुलिस भी भक्तों की सुरक्षा में खड़े दिखाई दिए वहीं शहर के विभिन्न जगहों पर भगवान जगन्नाथ के मंदिरों से भी निकल गया भव्य रथ यात्रा श्रद्धालुओं ने इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शहर का भ्रमण करते हुए फिर जगन्नाथ मंदिर में इस रथ यात्रा को समाप्त किया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article