लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया उद्भेदन, 25 हजार नगद और टैब बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में 27 जून को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार अपराधी के पास से लूटे गए 25,000 रुपये नकद, एक टैब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जून को सुल्तानगंज थाना अंतर्गत मिश्रडी अम्बुज मोड़ के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने भारत फिनान्शियल कंपनी के मैनेजर अमित कुमार से हथियार के बल पर ₹74,099 नगद, मोबाइल और कंपनी का टैब लूट लिया घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना में कांड संख्या 252/25 दर्ज कर ली गई और पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छानबीन शुरू की जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इस घटना में मिठु यादव उर्फ देवा, पिता – सुबोध यादव, साकिन – बैकुंठपुर, थाना – सुल्तानगंज, शामिल था आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटी गई 25,000 रुपये नकद राशि, कंपनी का टैब और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई पुलिस ने बताया कि शेष अन्य अपराधकर्मियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है छापेमारी दल का नेतृत्व सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह कर रहे हैं, जबकि टीम में नीरज प्रकाश, संजय मंडल, प्रमोद कुमार, प्रणव प्रकाश ठाकुर, सागर एवं सारा बल के अधिकारी भी शामिल हैं.


इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और अपराधियों पर लगाम लगाने की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण मिलता है वहीं आम जनता ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और अपराध पर रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article