लोक गायिका शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई चिंता, एम्स में बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और दिल्ली एम्स के निदेशक और शारदा सिन्हा के बेटे से फोन पर बात की।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के रेसिडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार को उनके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने भी उनके बेटे से बात कर इलाज की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article