धोरहिया में बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, सन्हौला के युवक की मौ/त

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बांका जिले के धोरहिया प्रखंड अंतर्गत गोरा चक मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई बालू से लदे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई मृतक की पहचान भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के मडडा गांव निवासी मोहम्मद इनामुल हक़ (27 वर्ष) के रूप में हुई है वह पेशे से दर्जी थे, करीब 9 महीने पहले उनकी शादी सन्हौला के ही मुर्गियाचक गांव में हुई थी .

परिजनों ने बताया कि इनामुल हक़ दवा लेने के लिए झारखंड के गोड्डा गए थे और लौटते वक्त गोराचकी के पास हादसे का शिकार हो गए बहन बीबी रियाना खातून ने बताया कि दुर्घटना के बाद वह लगभग 40 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की घटना की सूचना मिलने पर धोरैया थाना ने घायल को मायागंज अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article