बिहार के सभी जिलों में पिंक बस सेवा की शुरुआत, महिलाओं में उत्साह

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों, खासकर महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री ने राजधानी पटना स्थित आवास से महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई 80 पिंक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें अब राज्य के विभिन्न जिलों में महिलाओं की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करेंगी।

लोकार्पण समारोह में मंत्रीगण भी रहे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, परिवहन मंत्री और सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहे। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यभर में संचालित 1065 बसों में ई-टिकटिंग की सुविधा का भी उद्घाटन किया।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान
पिंक बसों में महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी गई है। प्रत्येक बस में तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी अलग से सुविधाएँ सुनिश्चित की गई हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महिला चालक और परिचालक पर जोर
सरकार की योजना है कि इन बसों में जहाँ तक संभव हो, महिला ड्राइवर और परिचालक ही तैनात हों, ताकि महिलाओं के बीच सुरक्षा और भरोसे का वातावरण बन सके।

बिहार में पहली बार विशेष पहल
बिहार में पहली बार केवल महिलाओं के लिए समर्पित इस तरह की बस सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिंक बस सेवा महिलाओं को अधिक सुरक्षित, सुलभ और गरिमामय परिवहन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article