मुंगेर में गंगा का बढ़ा जलस्तर, 40 स्कूलों पर ताला, शिक्षा से दूर बच्चे

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर: गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी ने पिछले दो महीनों से जिले के कई इलाकों की स्थिति बदहाल कर दी है। सदर और बरियारपुर प्रखंड के कई पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस जाने से सैकड़ों परिवार अपना घर-बार छोड़ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। परिवार अपने बच्चों और पशुओं के साथ अस्थायी आशियाने में जीवन गुजार रहे हैं।

इस बीच जिले के तीन प्रखंडों में स्थित 40 विद्यालय बाढ़ की चपेट में आकर बंद हो गए हैं। शिक्षा विभाग ने बंद स्कूलों को अन्य चालू विद्यालयों में मर्ज कर दिया है। हालांकि शिक्षक तो निर्धारित स्कूलों में पहुंच रहे हैं, लेकिन बाढ़ पीड़ित बच्चे उन तक नहीं जा पा रहे हैं। नतीजतन, पिछले दो महीनों से बच्चे पढ़ाई से वंचित हैं और उनका भविष्य अधर में लटक गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि गंगा में पानी भरने के कारण सभी प्रभावित स्कूलों को फिलहाल अन्य विद्यालयों में समायोजित किया गया है। शिक्षक अपनी ड्यूटी वहां निभा रहे हैं। छात्रों की परीक्षाएं छूट जाने की स्थिति में बाद में विशेष व्यवस्था की जाएगी। जैसे ही पानी कम होगा और स्कूलों में पढ़ाई शुरू करने की स्थिति बनेगी, नियमित कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article