AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विजय कुमार सिन्हा का लालू-तेजस्वी पर वार: ‘धृतराष्ट्र बने लालू, पिकनिक मनाने निकले युवराज राहुल और तेजस्वी’

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना से सियासी बयानबाजी की बड़ी खबर सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर भाजपा नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।विजय सिन्हा ने कहा कि “लालू प्रसाद यादव अब अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन धृतराष्ट्र की तरह पुत्र मोह में अंधे होकर कुछ भी कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि लालू यादव वही सोच और कार्यशैली दिखा रहे हैं, जिसने कभी बिहार की पहचान को कलंकित किया था। जनता ही असली मालिक है, और अब लालू यादव की कोई जिम्मेदारी नहीं रह गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। “मां भारती के सपूत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में चौमुखी विकास देखा है।

उनकी नीतियों से भारत की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर बढ़ी है, और हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है,” उन्होंने कहा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि “तेजस्वी यादव कहते हैं कि जो काम 20 साल में नहीं हुआ, उसे 20 महीने में कर दिखाएंगे, लेकिन उन्हें मौका मिला था। वे 5 साल तक उपमुख्यमंत्री रहे, 5 विभाग उनके पास थे — एक भी उपलब्धि गिनाकर दिखा दें। उनका नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता, लूट, भ्रष्टाचार और अपराध की प्रवृत्ति वहीं बनी रही।”वहीं राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों ‘पिकनिक मनाने वाले युवराज’ हैं। ये सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, अनुकंपा की राजनीति करते हैं। चार्टर्ड विमान में बर्थडे मनाने वाले ये नेता जब भी फुर्सत में होते हैं, तो जनता की सेवा नहीं, पिकनिक मनाने निकल पड़ते हैं।”विजय सिन्हा के इन बयानों से बिहार की सियासत में फिर से गरमाहट आ गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More