- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
दीपावली के मौके पर शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फायर डिपार्टमेंट ने पटना में हाई अलर्ट रखा है। इसी क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज नट ने लोदीपुर ऑफिस में हाईलेवल मीटिंग की, जिसमें अनुमंडल और जिला अग्निशमन अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
फायर डिपार्टमेंट की तैयारियां
- पूरे पटना शहर को चार जोन में बांटा गया है।
- संकीर्ण गलियों में वाटर मिस्ट बाइक के साथ फायर विभाग के कर्मी लगातार मार्च करेंगे।
- कुल 45 पॉइंट्स की पहचान की गई है, जहां फायर गाड़ियां और 350 कर्मी तैनात रहेंगे।
- आग लगने की सूचना मिलते ही 2 से 5 मिनट के अंदर घटनास्थल पर क्विक रिस्पॉन्स का लक्ष्य रखा गया है।
- लोग किसी भी आपात स्थिति में डायल 101 और 112 पर कॉल कर सकते हैं।
संपर्क और शिकायत नंबर
डीआईजी ने सभी अनुमंडल अग्निशमन अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए हैं। आप इन नंबरों या डायल 101/112 पर घटना की सूचना दे सकते हैं।
मुख्य संपर्क नंबर:
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- स्टेट फायर डिपार्टमेंट कंट्रोल रूम: 7485805818
- जिला फायर डिपार्टमेंट रूम: 7485805821
- लोदीपुर अनुमंडल फायर अधिकारी: 7485806115
- फायर सचिवालय: 0612-2215721
- फायर दानापुर: 06115-221600
- फुलवारी शरीफ: 0612-2451100
- कंकड़बाग: 0612-2361198 / 947399832
- पटना सिटी: 7485806119
- बाढ़: 7485805825 / 7485805823
- पालीगंज: 06135-277101
- मसौढ़ी: 0612-2434101
- बिहटा: 7485805934
लोगों से सुरक्षा अपील
- पूजा के दौरान जलती दीप, मोमबत्ती, अगरबत्ती सुरक्षित स्थान पर रखें।
- घर में ज्यादा पटाखे स्टोर न करें और घर के अंदर पटाखा न जलाएं।
- दुकान या घर में पूजा के बाद जलती हुई दीपक या अगरबत्ती को अकेला न छोड़ें।
- आतिशबाजी करते समय पास में बाल्टी में पानी रखें।
इस तैयारी के साथ फायर डिपार्टमेंट सुनिश्चित कर रहा है कि पटना की दीपावली सुरक्षित और बिना किसी हादसे के मनाई जाए।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
