2 फरवरी से शुरू होगा बिहार विधानसभा का बजट सत्र, 3 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। कुल 19 बैठकों वाले इस सत्र का कार्यक्रम संसदीय कार्य विभाग ने जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार 3 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट सदन में पेश करेगी, जबकि 9 फरवरी को वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

बजट सत्र के पहले दिन 2 फरवरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसी दिन सरकार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखेगी, जिसमें राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास दर, राजस्व और व्यय से जुड़े आंकड़े शामिल होंगे।

सत्र के दूसरे दिन 3 फरवरी को वार्षिक बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 4 फरवरी को सदन की कार्यवाही नहीं होगी, जबकि 5 फरवरी को सरकार अभिभाषण पर उठे सवालों और सुझावों का जवाब देगी। 6 फरवरी को बजट में प्रस्तावित आय-व्यय पर चर्चा होगी। 7 और 8 फरवरी को अवकाश रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

9 फरवरी को विधानसभा में आय-व्यय पर चर्चा के साथ-साथ वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। 10 फरवरी को अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद मतदान होगा और 11 फरवरी को अनुपूरक बजट पर सरकार अपना जवाब देगी।

12 और 13 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान कराया जाएगा। 14 और 15 फरवरी को सदन की बैठक नहीं होगी। इसके बाद 16 से 20 फरवरी तक अनुदान मांगों पर लगातार चर्चा और मतदान का दौर चलेगा। 21 और 22 फरवरी को अवकाश रहेगा।

सत्र के अंतिम चरण में 23 फरवरी को विनियोग विधेयक पर चर्चा होगी। 24 से 26 फरवरी तक राजकीय विधेयकों और अन्य शासकीय कार्यों पर विचार किया जाएगा। सत्र का समापन 27 फरवरी को गैर-सरकारी सदस्यों के कार्य और गैर-सरकारी संकल्पों के साथ होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article