बिहार में लोन घोटाला: माइक्रो क्रेडिट कंपनी ने लोगों से लाखों ठगे, ऑफिस बंद

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : उत्सव माइक्रो क्रेडिट कंपनी पर लोन के नाम पर ठगी का गंभीर आरोप लगा है। दर्जनों ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि कंपनी ने एलईडी, कूलर और मिक्सी जैसे सामान के लिए लोन देने का झांसा देकर 6,000 से 30,000 रुपये तक वसूले।

27 जनवरी को पैसा खाते में भेजने का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में कंपनी के मोबाइल नंबर बंद हो गए और ऑफिस में ताले लगे मिले। पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर माइक्रो क्रेडिट कंपनी पर ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। कंपनी का कार्यालय कंटिया बाजार में किराए के मकान में चल रहा था। आरोप है कि उत्सव माइक्रो क्रेडिट कंपनी ने ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों से लोन देने के नाम पर लाखों रुपये वसूल किए और इसके बाद ऑफिस बंद कर फरार हो गई।

पीड़ितों ने थाने जाकर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि कंपनी ने उन्हें आसान शर्तों पर लोन देने का भरोसा दिलाया। एलईडी टीवी, कूलर, मिक्सी और अन्य घरेलू सामान दिलाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से 6,000 रुपये से 30,000 रुपये तक वसूले गए। महिलाओं ने बताया कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि जल्द ही उनके बैंक खातों में लोन की राशि भेज दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीड़ित महिलाएं और पुरुष जब कंपनी के ऑफिस पहुंचे, तो उन्हें वहां ताला लगा हुआ मिला। आसपास की जानकारी लेने पर पता चला कि कंपनी के सभी कर्मचारी अचानक ऑफिस बंद कर फरार हो गए हैं।यह देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने कंपनी के सामने हंगामा किया। पीड़ितों का कहना है कि यह उनके साथ सोची-समझी साजिश के तहत की गई ठगी है।

पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि अधिकतर लोग गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं, जिन्हें लोन की तुरंत जरूरत थी। इसी मजबूरी का फायदा उठाकर कंपनी ने उनसे पैसे ऐंठ लिए। अब न तो लोन मिला है और न ही जमा की गई रकम लौटाई जा रही है।

हवेली खड़गपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों के आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस कंपनी संचालक और कर्मचारियों की तलाश में जुटी है। पीड़ितों की उम्मीद है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा और उनकी मेहनत की कमाई वापस लौटाई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article