NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, 3 मई को होगी परीक्षा

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। अब इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

एनटीए के अनुसार, आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट-बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 मार्च 2026, रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती सुधारने के लिए 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

3 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट (3 घंटे) होगी और समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड से जुड़ी सूचना एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और neet.nta.nic.in पर समय-समय पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार वहीं से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

13 भाषाओं में होगी परीक्षा

इस बार भी नीट यूजी परीक्षा देशभर में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे:-

हाल की पासपोर्ट साइज फोटो (1 जनवरी 2025 के बाद ली गई)

हस्ताक्षर (Signature)

बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों व अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी

नागरिकता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

सामाजिक श्रेणी प्रमाण पत्र/आवेदन प्रमाण (यदि लागू हो)

कक्षा 10 की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट (जन्मतिथि सहित)

जहां लागू हो, PwBD/PwD प्रमाण पत्र

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

भारत में परीक्षा केंद्र के लिए नीट यूजी 2026 का आवेदन शुल्क इस प्रकार है:-

सामान्य (GEN)/EWS/OBC-NCL : ₹1700

SC/ST/PwBD/तृतीय श्रेणी : ₹1600

महिला उम्मीदवार (लिंग शुल्क) : ₹1000

वहीं, भारत के बाहर परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹9500 निर्धारित किया गया है।

Share This Article