समृद्धि यात्रा: जमुई में स्टील प्लांट,नवादा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रोजगार और विकास को मिलेगा बल

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/जमुई/नवादा। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई और नवादा में औद्योगिक और पर्यटन विकास के नए प्रोजेक्टों की जानकारी दी। जमुई में 6 हजार करोड़ रुपये की लागत से स्टील प्लांट और इथेनॉल प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि भीमबांध और कुंड घाट को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने जमुई के लछुआर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। उस समय सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाएं पर्याप्त नहीं थीं। उन्होंने बताया कि उस समय राज्य में केवल 6 हजार किलोमीटर सड़कें थीं, जो अब बढ़कर 1.4 लाख किलोमीटर हो गई हैं। बजट पहले लगभग 23 हजार करोड़ रुपये का था, जो अब बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है।

उन्होंने बिजली क्षेत्र में हुए बदलाव का भी उल्लेख किया। पहले जहां 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे, अब यह संख्या बढ़कर 2 करोड़ 16 लाख हो गई है। राज्य में 22 से 24 घंटे बिजली उपलब्ध है और 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे लगभग 88 प्रतिशत परिवारों के बिजली बिल पिछले सात महीने से शून्य आ रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को 10 हजार रुपये देकर आत्मनिर्भर बनाने का उदाहरण देते हुए कहा कि जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं राज्य की अर्थव्यवस्था में 1.26 लाख करोड़ रुपये का योगदान कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया और अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को नौकरी उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।

जमुई की पहचान पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में थी, लेकिन एनडीए सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त कर यहां विकास का माहौल बनाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुंड घाट जलाशय का उद्घाटन किया गया और बरनार जलाशय को विकसित किया जा रहा है। स्टील प्लांट और इथेनॉल प्लांट से लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

नवादा में आयोजित जनसभा में उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति और विकास का माहौल है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण और गंगा से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। फुलवरिया डैम विकसित किया जा रहा है और मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। नवादा में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिससे सस्ती बिजली और बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध होंगे। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास की राह पर लगातार आगे बढ़ता रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article