मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को पुलिस अधिकारी की कार ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बेगूसराय में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर ढाला के पास की बताई जा रही है, जहां ‘पुलिस’ लिखी एक कार ने दोनों को कुचल दिया।

मृतकों की पहचान श्रीनगर गांव निवासी 60 वर्षीय नथुनी यादव और उनकी 52 वर्षीय पत्नी इंदु देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रोज की तरह सुबह टहलने निकले थे, तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल वाहन रेनॉल्ट कंपनी की कार है, जिसका नंबर BR01HS6374 बताया जा रहा है। कार के आगे पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह किसी वरीय पुलिस अधिकारी की गाड़ी हो सकती है। दुर्घटना के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और आक्रोशित भीड़ ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बलिया डीएसपी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया, जो लोगों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क हादसे में दंपति की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article