युवाओं के लिए बड़ा मौका: प्रतियोगिताओं की तारीख बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 23 मार्च। ग्रामीण विकास से जुड़े “विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम, 2025” को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथियों को बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने युवाओं और आम नागरिकों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह अहम फैसला लिया है।

मंत्रालय के अनुसार, लोगो डिज़ाइन, राष्ट्रीय रील/वीडियो चैलेंज और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता—तीनों की अंतिम तिथि में 15 दिनों का विस्तार किया गया है। इस निर्णय का मकसद देशभर से अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता और विचार प्रस्तुत करने का अवसर देना है।

अब लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 20 मार्च से बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 कर दी गई है। वहीं “60 Seconds for My Village” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय वीडियो/रील चैलेंज की नई अंतिम तिथि 5 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसके अलावा विकसित भारत–जी राम जी क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 23 मार्च से बढ़ाकर 7 अप्रैल 2026 कर दी गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन MyGov और MY Bharat जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, जहां प्रतिभागी ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति और ज्ञान का प्रदर्शन कर सकते हैं।

मंत्रालय का मानना है कि यह पहल युवाओं को अपने गांवों के विकास से जोड़ने के साथ-साथ “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे “युवा शक्ति, पंचायत की प्रगति” की भावना को भी मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि “विकसित भारत–जी राम जी अधिनियम, 2025” ग्रामीण रोजगार नीति में बड़ा बदलाव लाता है। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को मिलने वाली रोजगार गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिनों तक कर दी गई है। साथ ही यह अधिनियम समावेशी विकास, योजनाओं के बेहतर समन्वय और सेवा वितरण को सुदृढ़ करने पर भी जोर देता है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने देश के युवाओं, छात्रों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article