बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026: बेटियों का जलवा कायम, टॉपर्स लिस्ट में छात्राओं का दबदबा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राज्य की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस साल कुल 85.19% परीक्षार्थी सफल हुए, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा।

आंकड़ों के अनुसार 86.23% छात्राएं पास हुईं, जबकि 84.09% छात्र सफल रहे। खास बात यह रही कि टॉपर्स की सूची में भी लड़कियों का दबदबा साफ नजर आया। कुल 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की मजबूत तस्वीर पेश करता है।

साइंस स्ट्रीम: समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर

साइंस संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 96.20% (481 अंक) के साथ पूरे बिहार में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर साक्षी कुमारी (सीतामढ़ी) और सपना कुमारी (नवादा) रहीं, जिन्होंने 95.80% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर बेगूसराय की अनामिका कुमारी ने 95.60% के साथ जगह बनाई। वहीं, दरभंगा के सत्यम कुमार और मुजफ्फरपुर के पालक कुमारी ने भी टॉपर्स सूची में स्थान हासिल किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आर्ट्स स्ट्रीम: गया की निशु कुमारी बनीं टॉपर

आर्ट्स संकाय में गया की निशु कुमारी ने 95.80% (479 अंक) के साथ पहला स्थान हासिल किया। सीतामढ़ी की सिद्दी शिखा और लखीसराय के चंदनदीप कुमार ने 95.60% के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर पश्चिम चंपारण की नासरीन परवीन, नालंदा की साजिया अंसारी, दरभंगा की निशु कुमारी और अन्य छात्रों ने 95.40% अंक के साथ जगह बनाई। इसके अलावा सिवान, दरभंगा, अररिया और सारण के छात्रों ने भी टॉप-5 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

कॉमर्स स्ट्रीम: पटना की छात्रा ने मारी बाजी

कॉमर्स संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने 96.00% (480 अंक) के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर भी पटना की माही कुमारी (95.20%) रहीं। तीसरे स्थान पर पटना की निशिका श्री ने 95.00% अंक के साथ जगह बनाई। वहीं, वैशाली और नवादा की छात्राओं ने भी टॉपर्स लिस्ट में स्थान बनाया, जबकि पटना के हर्षिका एकमात्र छात्र रहे जिन्होंने टॉप-5 में जगह बनाई।

जिलों से उभरी प्रतिभाएं, बदली तस्वीर

इस बार के परिणाम में समस्तीपुर, गया, पटना, सीतामढ़ी, नवादा, दरभंगा और अन्य जिलों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। रिजल्ट यह संकेत देता है कि अब छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाएं निकलकर सामने आ रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article