गयाजी में मोबाइल रिकवरी अभियान सफल, 107 फोन बरामद

107 mobile phones returned from Operation Muskan – Gayaji police's major success brings smiles to faces

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गयाजी: जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए 107 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। यह कार्रवाई गयाजी पुलिस द्वारा की गई, जिसमें बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख रुपये बताई जा रही है।
107 मोबाइल मालिकों को लौटाए गए
एसएसपी सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में सभी मोबाइल मालिकों को बुलाकर उनके फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एसएसपी ने बताया कि गुम मोबाइल से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया गया और सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों को अलर्ट किया गया। इसके बाद डीआईयू और टेक्निकल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने लगातार ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग कर मोबाइल बरामद किए।
ऑपरेशन मुस्कान जारी रहेगा
एसएसपी ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान आगे भी जारी रहेगा, ताकि गुम या चोरी हुए मोबाइल को उनके मालिकों तक वापस पहुंचाया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत थाना में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे ट्रैकिंग और रिकवरी आसान हो सके।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article