मधुबनी में माँ कमला मेला में शामिल हुए मुकेश सहनी, दिया सामाजिक एकता का संदेश

Maa Kamala Mela marks a confluence of faith and politics—Mukesh Sahni gives the message of unity and rights

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज मधुबनी जिला के अरेड़ स्थित बलाइन में आयोजित भव्य माँ कमला मेला में सम्मिलित हुए। माँ कमला पूजा समिति द्वारा आयोजित इस भव्य माँ कमला मेला में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। 
‎लोग अब निषादों के सम्मान की बात कर रहे हैं
‎इस मौके पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज की एकता, विकास और जनकल्याण के संकल्प को मजबूती देने का संदेश दिया। ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज हमारे संघर्ष का परिणाम है कि लोग अब निषादों के सम्मान की बात कर रहे हैं। आज उन्हें पता है कि अगर निषादों को सम्मान नहीं देंगे तो वे उनको वोट नहीं देंगे। 
‎एकजुट रहिए और अपने अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए
‎बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई निषाद आरक्षण की है। जब अन्य राज्यों में निषाद को आरक्षण मिल सकता है, तो बिहार में क्यों नहीं? हमें वैसी मलाई नहीं खानी जहां समाज का कल्याण नहीं कर सकता। हमारे साथ अगर जात है, तो भात मिलेगा; जब जात ही नहीं होगा, तो भात नहीं मिलेगा।  उन्होंने कहा कि अगर आज हम मेहनत करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि एकजुट रहिए और अपने अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए।  कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मेला समिति की व्यवस्था और आयोजन की सराहना की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article