बिहार में नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालने के बाद पहली बार कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
गोपाल मीणा को राज्यपाल का नया सचिव बनाया गया
जारी अधिसूचना के अनुसार, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी और राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंगथु को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, 2007 बैच के आईएएस अधिकारी और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव गोपाल मीणा को राज्यपाल का नया सचिव बनाया गया है। गोपाल मीणा अपने वर्तमान दायित्व के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग, पटना में जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
शैलेंद्र कुमार को लखीसराय का नया जिलाधिकारी (डीएम) बनाया गया है
इसके अलावा, 2007 बैच के ही आईएएस अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मोहम्मद सोहेल को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे भी अपने अतिरिक्त प्रभार के रूप में जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। वहीं, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी और कृषि विभाग में विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार को लखीसराय का नया जिलाधिकारी (डीएम) बनाया गया है।
सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 24 अप्रैल को विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। इसके बाद प्रशासनिक फेरबदल का यह पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर तबादलों की संभावना जताई जा रही है।
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सम्राट चौधरी सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला
सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बड़ा फैसला, कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
