भागलपुर शूटआउट: ईओ की हत्या पर शोक, परिवार को 25 लाख और नौकरी का ऐलान

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 29 अप्रैल। जिले के सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, तीन से पांच की संख्या में आए बदमाश बाइक पर सवार होकर सीधे नगर परिषद कार्यालय में घुस गए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद की मौत हो गई, जबकि नगर सभापति राज कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इस घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, “अत्यंत ही दुःखद घटना में सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री कृष्ण भूषण कुमार जी का असामयिक निधन हो गया। उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदनाएँ प्रकट करते हैं। उनके परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा दिवंगत अधिकारी के दाह-संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया है।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article