दानापुर में पुलिसकर्मियों के बीच प्रेम संबंध विवाद उजागर, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 03 मई। दानापुर थाना क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों के कथित संबंध को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर हलचल मचा दी है। इस मामले में एक महिला ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता निशू सिंह अपने बेटे और बेटी के साथ दानापुर थाने पहुंचीं और अपने पति रवि रंजन सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रवि रंजन सिंह बेतिया में तैनात हैं और वर्ष 2003 में बिहार पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 2007 में दोनों की शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई के लिए निशू सिंह दानापुर पुलिस कॉलोनी में रह रही थीं।

पीड़िता के अनुसार, हाल ही में उनके पति एक अन्य महिला के साथ घर पहुंचे, जिसकी गोद में एक नवजात शिशु था। महिला ने खुद को रवि रंजन सिंह की पत्नी बताया और बच्चे को उनका बताया। बाद में जानकारी मिली कि उक्त महिला उमा नाम की पुलिसकर्मी है, जो गया में डायल 112 सेवा में तैनात है और 2018 बैच की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस घटना के बाद घर में तनाव की स्थिति बन गई और पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि यह मामला दानापुर, बेतिया, गया और आरा से जुड़ा बताया जा रहा है।

इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article