गया में आकाशीय बिजली का कहर, गांव में पसरा मातम

आकाशीय बिजली ने छीनी तीन मासूम जिंदगियां—गया में मातम पसरा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शेरघाटी थाना क्षेत्र के योगापुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से तीन नाबालिग बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम और गहरा शोक फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गांव के पास स्थित बगीचे में आम चुनने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरेंद्र मांझी के 15 वर्षीय पुत्र दिलकेश्वर कुमार, स्व. छोटू मांझी के 14 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार और राजेंद्र मांझी के 16 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है।
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्नेहिल आनंद, अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख नरेश मांझी और थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि आपदा राहत के तहत प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, जबकि तत्काल 20-20 हजार रुपये की अनुग्रह राशि भी प्रदान की जा रही है। अधिकारियों ने राहत प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रखंड प्रमुख ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि हर संभव सहायता के लिए पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। तीन मासूमों की असमय मौत से हर आंख नम है और योगापुर गांव में शोक की लहर छाई हुई है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article