मां पहली गुरु और सबसे सुंदर स्वरूप – मातृ दिवस पर सम्राट चौधरी का भावुक संदेश

मातृशक्ति को नमन, भावनाओं से भरा मुख्यमंत्री का संदेश

Rashmi Tiwari

मातृ दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संवेदनशील संदेश और वीडियो साझा कर अपनी दिवंगत माता पार्वती देवी को श्रद्धांजलि दी और मातृत्व के त्याग, प्रेम और संस्कारों को याद किया। मुख्यमंत्री द्वारा साझा की गई पोस्ट में एक भावनात्मक तस्वीर भी थी, जिस पर लिखा था “मां ही पहली गुरु, पहली मित्र और ईश्वर का सबसे सुंदर स्वरूप है। एक मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”

अपने संदेश में सम्राट चौधरी ने कहा कि मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि त्याग, ममता और संस्कारों की सबसे बड़ी शक्ति होती हैं। वह बिना किसी अपेक्षा के अपना पूरा जीवन परिवार और बच्चों के लिए समर्पित कर देती हैं। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और उनका आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसके साथ ही उन्होंने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि देश की हर मां सदैव स्वस्थ, सुखी और सम्मानित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान और उनका आशीर्वाद ही व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।


मुख्यमंत्री का यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी भावनाओं की सराहना करते हुए अपनी माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। गौरतलब है कि सम्राट चौधरी की माता पार्वती देवी का वर्ष 2022 में निधन हो गया था। वे वर्ष 1998 के उपचुनाव में समता पार्टी के टिकट पर विधायक भी चुनी गई थीं। राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उनकी सक्रिय भूमिका को आज भी लोग याद करते हैं।

Share This Article