सोमनाथ मंदिर पुनर्स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

सोमनाथ पुनर्स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में श्री सोमनाथ मंदिर पुनर्स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खाजपुरा स्थित शिव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।


पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत
मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने पर विधायक संजीव चौरसिया ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं मंदिर समिति की ओर से चुनरी ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौजूद रही। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से राज्य के विकास, सुख-समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की प्रार्थना की।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


बता दें कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार धार्मिक स्थलों के दौरे चर्चा में हैं। बीते कुछ सप्ताहों में उन्होंने बिहार और झारखंड के कई प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के इन दौरों को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी ने पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा की। वहीं 19 अप्रैल: देवघर और बासुकीनाथ धाम में दर्शन किए फिर 19 अप्रैल को उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर और बाबा बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 25 अप्रैल: जानकी नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री मां जानकी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। 28 अप्रैल को पटन देवी मंदिरों में दर्शन किए और राज्य की खुशहाली की कामना की। 1 मई को मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर भगवान सत्यनारायण की पूजा की। इसके बाद उन्होंने बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध को नमन किया। उसी दिन उन्होंने विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य के विकास और जनता की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article