गया:बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में युवक की बेरहमी से हत्या, बधार में मिला शव

ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के बधार में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। मृतक की पहचान शेरपुर निवासी मुकेश कुमार के पुत्र शांतनु कुमार उर्फ बहादुर के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कुचलकर उसकी जान ली। घटनास्थल पर फैला खून और युवक की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना की सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल इस निर्मम हत्याकांड के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article