स्वस्थ युवा.. स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और स्मैक बरामद

नशा कारोबारियों पर भागलपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, ब्राउन शुगर और स्मैक के साथ कई गिरफ्तार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।


सबौर थाना क्षेत्र से 408 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
सबौर थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सबौर रेलवे स्टेशन के समीप कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में शामिल हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने राजकुमार नामक युवक को हिरासत में लिया।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सौरभ कुमार और रितेश कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 408 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


अकबरनगर में वाहन जांच के दौरान स्मैक बरामद
वहीं अकबरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू किया।जांच के दौरान संदिग्ध वाहन पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी में 100.32 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नाथनगर से मादक पदार्थ लेकर समस्तीपुर बिक्री के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार सभी आरोपी समस्तीपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
बबरगंज थाना पुलिस की भी कार्रवाई
इसके अलावा बबरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विधि-विरुद्ध बालकों को 10.41 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है।पूरे मामले की जानकारी भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article