कटिहार में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, 57 परिवार बेघर; पप्पू यादव पहुंचे पीड़ितों के बीच

कटिहार में बुलडोजर एक्शन, 57 परिवारों का उजड़ा आशियाना

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार में कोर्ट के आदेश के आधार पर चलाए गए बुलडोजर अभियान के बाद सियासत तेज हो गई है। नगर थाना क्षेत्र के गामी टोला में 8 एकड़ 56 डिसमिल जमीन खाली कराने की कार्रवाई में करीब 57 परिवारों को बेदखल कर दिया गया। इसके बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

कार्रवाई के बाद इलाके में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है और मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई से आगे बढ़कर राजनीतिक और मानवीय मुद्दा बन गया है। इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवारों से मिलने कटिहार पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं, जिसमें महिलाओं और बुजुर्गों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त समय दिए घरों पर बुलडोजर चला दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि गरीबों के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत हुई है और पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर कानूनी रास्ते से संघर्ष किया जाएगा। गामी टोला में हुई इस कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर राहत और पुनर्वास की मांग तेज हो गई है।
कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article