AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरटीओ चेकपोस्ट पर बवाल, ट्रक चालकों ने पलटा वाहन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मध्य प्रदेश के सिवनी जिला के कुरई थाना क्षेत्र स्थित मेटेवानी आरटीओ चेकपोस्ट मंगलवार रात रणक्षेत्र में बदल गया। एक ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट की खबर फैलते ही सैकड़ों ट्रक चालक आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया और गुस्साए चालकों ने आरटीओ वाहन को पलट दिया। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने पास में बनी एक कच्ची झोपड़ी में भी आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान आरटीओ कर्मचारियों और एक ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जांचकर्मियों ने चालक के साथ मारपीट की। इसकी खबर मिलते ही हाईवे पर मौजूद बड़ी संख्या में ट्रक चालक मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

स्थिति बिगड़ती देख आरटीओ अधिकारी और कर्मचारी मौके से हट गए। इसके बाद आक्रोशित चालकों ने चेकपोस्ट पर खड़े आरटीओ वाहन को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पास बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हंगामे के कारण नेशनल हाईवे-44 पर करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही फ्लैग मार्च कर रही कुरई पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे चालकों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने यातायात बहाल कराया और मामले को शांत कराया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शिकायत दर्ज कराने के बजाय अपना ट्रक लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गया
बताया जा रहा है कि जिस ट्रक चालक के साथ कथित मारपीट हुई थी, वह शिकायत दर्ज कराने के बजाय अपना ट्रक लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गया। घटना के बाद आरटीओ देवेश बाथम और तहसीलदार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
आरटीओ अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। वहीं कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने कहा कि पीड़ित चालक की तलाश की जा रही है। उसके बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।