मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले News PR के संपादक अंशु झा, बिहार के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना, 08 जून। बिहार के एक प्रसिद्ध डिजिटल मीडिया ग्रुप News PR के संपादक अंशु झा ने रविवार शाम बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विभिन्न समसामयिक मुद्दों, विकास कार्यों और मीडिया की भूमिका को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास और जनहित है तथा समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक संवाद और रचनात्मक सुझावों से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और राज्य आगे बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार आज परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार, मीडिया और समाज के साझा सहयोग से बिहार नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

मुलाकात के दौरान बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और सुशासन से जुड़े विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई। अंशु झा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। एक ओर मीडिया जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाता है, वहीं दूसरी ओर सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि बिहार की नई सरकार राज्य के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसले ले रही है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आधारभूत संरचना को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

अंशु झा ने कहा कि बिहार तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है और सरकार की प्राथमिकता राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और मीडिया के बीच सकारात्मक संवाद से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा तथा जनता तक सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचेगी।

इस अवसर पर राज्य के विकास, जनसरोकारों और मीडिया की जिम्मेदारियों को लेकर भी चार-विमर्श हुआ। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Share This Article